फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Freezing hail again caused havoc

पूरे दिन की बूंदाबांदी से फिर शुरू हुआ ठंड का कहर

Mon, 06 Jan 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Freezing hail again caused havoc
ठंड में अलाव सेकते लोग । - फोटो : HARIDWAR
पांच दिनों से साफ रहे मौसम के बाद सोमवार को पूरे दिन बूंदाबांदी हुई। इससे फिर से ठंड का कहर बढ़ गया। ठंड और बूंदाबांदी होते रहने से लोग घरों में ही कैद रहे। इससे व्यापारियों का व्यापार चौपट रहा। बूंदाबांदी से सड़कों पर किचकिच की स्थिति रही। वहीं, सोमवार से स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक का शिक्षण कार्य शुरू करने से बच्चों को परेशानी रही।
विज्ञापन

नए साल से पांच जनवरी तक मौसम साफ रहा। दिन में साफ धूप निकलने से कड़कड़ाती ठंड से कुछ राहत रही। इससे लोगों की दिनचर्या भी जारी रही, लेकिन पांच दिनों बाद बुधवार को फिर से घने बादल छा गए। सुबह 10 बजे से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। एक बार शुरू हुई बूंदाबांदी पूरे दिन जारी रही। इससे खुले वाहनों से घरों से निकलना मुश्किल रहा। जरूरी कामों को लेकर ही लोग घरों से निकले। ऐसे में पहले से ही मंदी की मार झेल रहे व्यापारी ग्राहकों की राह देखते रहे। तहसील में भी काम कराने के लिए बामुश्किल से ही लोग दिखाई दिए। सर्दी बढ़ने से सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। गंगा के घाट भी दिनभर सूने पड़े रहे। पूरे दिन की बूंदाबांदी से सड़कों पर डाली गई मिट्टी से कीचड़ बन गई। ऐसे में लोगों का सड़कों पर चलना भी मुश्किल रहा। एनआईएच रुड़की के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोहर अरोड़ा ने बताया कि अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान है। इससे ठंड का असर पूरा रहेगा।
विज्ञापन

सर्दी में बरते सावधानी, पूरे कपड़े पहने
मौसम के बदलते स्वरूप में डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन का कहना है कि जिस प्रकार से दोपहर में धूप निकल आती है, लेकिन सुबह शाम के साथ रात को पूरी ठंड का प्रकोप बना हुआ है, ऐसे में दिन में भी पूरे गर्म कपड़े पहनकर निकले। घरों में भी पूरे कपड़े पहनकर रहे। क्योंकि इस प्रकार के मौसम में ठंड लगने की ज्यादा आशंका बन जाती है। ठंड लग जाने से बुखार, डायरिया, जुकाम, कमर दर्द, घुटने के दर्द आदि रोग हो जाते हैं। उन्होंने बच्चों और बुजुर्ग को गर्म पानी का उपयोग करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed