फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud case against Mahant of Akhara

अखाड़े के महंत के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 10 Aug 2021 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against Mahant of Akhara
हरिद्वार। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर महंत बनकर 65 लाख रुपये की जमीन हड़प कर उसे बेचने के मामले में पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्माण के श्रीमहंत ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुुताबिक कनखल स्थित पंचपरमेश्वर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्माण के श्रीमहंत रघुमुनि और श्रीमहंत महेश्वरदास ने शिकायत देते हुए बताया कि जनवरी 2021 में उन्हें पता चला कि रुड़की के आवास विकास कॉलोनी निवासी जोगेंद्र दास गद्दीनशीन महेंद्र दास के पुत्र हैं। उनकी मृत्योपरांत अखाड़े की ओर से रविंद्र दास के शिष्य महंत राजेंद्र दास को शांतरशाह (भिहंग) की गद्दी का महंत बनाया गया था। आरोप है कि जोगेंद्र ने वर्ष 2010 का एक फर्जी प्रमाणपत्र तैयार किया और कूटरचित प्रमाणपत्र तैयार कर अपने आप को फर्जी रूप से गद्दी का महंत नियुक्त करने के लिए साथियों के साथ षड्यंत्र किया। आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर के बल पर आरोपी जोगेंद्र दास ने गद्दी की शांतरशाह की बहुमूल्य संपत्ति को बेचने की साजिश की और कई लोगों के खिलाफ बैनामा भी किया। इसके लिए आरोपी जोगेंद्र ने 65 लाख रुपये भी ले लिए। पुलिस ने शिकायत आने के बाद आरोपी जोगेंद्र पुत्र महेंद्र दास, निवासी रुड़की आवास विकास कॉलोेनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, कोठारी महंत दामोदर दास ने बताया कि आरोपी फर्जी तरह से गद्दी का महंत बना था, जबकि अखाड़े ने रविंद्र दास की गद्दी पर नियुक्ति की थी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन को भी खुर्दबुर्द किया है। थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed