फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four vicious men of transformer stealing gang arrested

ट्रांसफार्मर चुराने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2022 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Four vicious men of transformer stealing gang arrested
बहादराबाद पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
रोहालकी किशनपुर गांव से ट्रांसफार्मर चोरी का खुलासा करते हुए बहादराबाद पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के कीमती पुर्जे, दो गाड़ियां एवं नकदी बरामद की है। एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के उपकेंद्र बहादराबाद के अवर अभियंता प्रीतम सिंह की तहरीर पर 23 फरवरी को अज्ञात चोरों द्वारा रोहालकी किशनपुर गांव से ढाई सौ किलोवाट ट्रांसफार्मर चलती लाइन से चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके लिए थानाध्यक्ष रणबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई थी। रविवार रात बहादराबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी धनोरी-बहादराबाद रोड से जा रहे हैं। पुलिस ने नहर पटरी मार्ग पथरी रोह पुल से थोड़ा पहले एक कार को रोककर गाड़ी के दस्तावेज मांगे। गाड़ी में बैठे चारों लोग घबरा गए और भागने लगे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने रोहालकी गांव से ट्रांसफार्मर चोरी की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त एक लोडर वाहन, एक कार, डेढ़ किलो कॉपर, लोहे के जैक, पाइप, रिंच, टार्च, चाबी, प्लास, आरी, ब्लेड, पेंचकस, ग्लब्स रैक्सीन, बैग, बहादराबाद सरकारी पार्किंग के पास से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि सुशील, अजय, तेल्लूराम निवासीगण सलेमपुर कोतवाली रानीपुर और सचिन निवासी नाजिरपुरा थाना रानीपुर मनिहारन जिला सहारनपुर को चोरी के सामान और 95 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसओ ने बताया कि वकील निवासी मवाना मोहम्मदपुर कैंट, मेरठ फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed