{"_id":"697cad7a872a1bf08c0bd0ec","slug":"four-students-were-selected-in-the-company-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-144302-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चार विद्यार्थियों का हुआ कंपनी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चार विद्यार्थियों का हुआ कंपनी में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एवं मैनेजमेंट, हरिद्वार में लोहार इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड काशीपुर द्वारा बीटेक एवं पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में 25 छात्रों ने भाग लिया।
कैंपस प्लेसमेंट के दौरान चार विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें कंपनी की ओर से नियुक्ति प्रस्ताव पत्र प्रदान किए गए। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शहजाद लोहार एवं निदेशक साहिल शर्मा ने बीटेक से विकास, स्वाति और डिंपल तथा पॉलिटेक्निक से अनमोल कुमारी का चयन किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. मयंक गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल, इंजीनियरिंग विभाग के प्रिंसिपल सूरज राजपूत, प्लेसमेंट ऑफिसर आरए शर्मा सहित शिक्षक मनजीत, अंकित कटारिया, हिमांशु सिंह, आशु कुमार, संदीप बर्मन, श्वेता, शिव धीमान आदि उपस्थित रहे।