{"_id":"6511822953e0df3930022119","slug":"four-girls-ran-away-from-kankhal-orphanage-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-8464-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कनखल अनाथालय से भागकर आईं चार युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कनखल अनाथालय से भागकर आईं चार युवतियां
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आश्रम स्टाफ के सुपुर्द कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल स्थित अनाथालय में रहने वाली दो युवतियों के साथ ही दो किशोरी भागकर आ गईं। ज्वालापुर क्षेत्र में घूमते हुए चारों को पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें आश्रम कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार की देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान सीतापुर क्षेत्र में चार युवतियों को लावारिस हालत में घूमते हुए मिली। पुलिस कर्मी चारों को कोतवाली ले आए। जहां उनसे पूछताछ करने के साथ ही परिजनों की जानकारी जुटानी शुरू की। तब कनखल थाने से जानकारी मिली कि चारों मातृ आंचल संस्था (अनाथालय) में रहती हैं। जहां से रात को चारों भाग गई थीं।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रुड़की, धनौरी, ब्रह्मपुरी निरंजनपुर पटेल नगर देहरादून निवासी चारों युवतियों को कनखल पुलिस व आश्रम के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसमें दो बालिग और दो नाबालिग हैं।