पुलिस ने फाइनेंसर से लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनसे लूटी गई रकम में से साढ़े अट्ठारह हजार रुपये बरामद किए हैं। जबकि लूट की घटना में शामिल तीन अन्य बदमाश फरार है।
थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि छह नवंबर को फाइनेंसर सहदेव निवासी सहारनपुर यूपी से दो बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने 49 हजार लूट लिये थे। उन्होंने बताया कि फेरुपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान बदमाशों से लूटी गई रकम में से साढ़े अट्ठारह हजार रुपए बरामद किए है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम गुरलाल निवासी शेखपुरी, कोतवाल लक्सर, हरविंदर निवासी जोगावाला, थाना खानपुर, गुरुप्रीत निवासी ढूंढीघाट, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर यूपी, कुलदीप निवासी अल्मावाला, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर यूपी बताए हैं। फरार साथियों के नाम लक्खी, किशन, सुम्मा निवासी ऐथल बताए हैं। बदमाशों ने बताया कि लूट की रकम में से उन्होंने आपस में पांच-पांच हजार रुपए बांट लिए थे। सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान ने लूट के आरोपी बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।