{"_id":"65eff41b1274a8676b062600","slug":"former-district-president-of-aam-aadmi-party-sanjay-saini-haridwar-news-c-5-1-drn1030-369249-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी आप : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी आप : सैनी
विज्ञापन
I- प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर गिनाए अपने कार्यI
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि आप पार्टी नगर निकाय का चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी ने हर मोहल्ले में जाकर मोहल्ला रिपेयर कैंप के माध्यम से जनहित के कार्य किए हैं। दो वर्षों से लगातार पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।
ये बातें उन्होंने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। संजय सैनी ने कहा कि पार्टी ने मोहल्ला रिपेयर कैंप के माध्यम से लगभग 300 परिवार के निशुल्क घरेलू सिविल रिपेयर के कार्य कराए हैं। रामदेव पुलिया में टूटी सड़क का निर्माण, बैरागी कैंप में ठोकर नंबर तीन में गरीब बच्चों के लिए अस्थाई स्कूल का निर्माण कराया। जिसे आप की पाठशाला का नाम दिया गया। कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है, जो काम स्थानीय पार्षद, विधायक, निवर्तमान मेयर को करने थे उन्हें पार्टी के सहयोग और स्वयं के निजी खर्चे से कराया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि पार्टी दो साल से जनता है। इस दौरान पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, अमनदीप, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, रामप्रकाश, कौशल काके आदि मौजूद रहे।