फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forest workers took out a rally and demonstrated

रैली निकाल सीएम व वन मंत्री को भेजा ज्ञापनरैली निकाल सीएम व वन मंत्री को भेजा ज्ञापन

Sun, 19 Dec 2021 11:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 19 Dec 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
Forest workers took out a rally and demonstrated
विजय संकल्प यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग को लेकर आंदोलित वन कर्मचारियों ने रैली निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से वन मंत्री और सीएम को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों की मांग के समर्थन में प्रदेश कार्यकारिणी ने भी देहरादून में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


पांच दिसंबर को शासन की ओर से भेजे गए नवनियुक्त डीएफओ डीएस मीणा के खिलाफ उत्तरांचल फारेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन शाखा हरिद्वार के बैनर तले छह सितंबर से कार्यबहिष्कार कर धरना शुरू किया गया था। कर्मचारी संघर्ष समिति बनाकर डीएफओ कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को कर्मचारियों ने देवपुरा चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकाली। समिति के सचिव शेखर चंद्र जोशी ने आरोप लगाया कि डीएफओ कर्मचारियों का उत्पीड़न करने से अब भी नहीं रुक रहे हैं। रैली से पहले पत्र जारी कर कर्मचारियों को रैली में पहुंचने पर वेतन काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रणवीर सिंह रावत, पुष्पा जोशी, रोशन खान, अवनीश, रामकुमार वर्मा, हरीशचंद्र ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed