{"_id":"61bb80e2beb81168010c2366","slug":"forest-workers-got-the-support-of-others-haridwar-news-drn398969481","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलित कर्मियों को मिला अन्य प्रभाग कर्मियों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलित कर्मियों को मिला अन्य प्रभाग कर्मियों का समर्थन
विज्ञापन
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग को लेकर धरना देते कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग पर अड़े आंदोलित वन कर्मचारियों को अन्य प्रभाग के कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। दूसरे वन प्रभाग से जुड़े कर्मी आंदोलित वन कर्मचारियों के धरने में शामिल हुए। कर्मचारियों ने कहा कि उत्पीड़न करने वाले डीएफओ का ट्रांसफर होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
डीएफओ डीएस मीणा के खिलाफ उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शाखा हरिद्वार के बैनर तले हरिद्वार वन प्रभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया था। कर्मचारी संघर्ष समिति बनाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए डीएफओ का तबादला करने की मांग पर अड़े हैं। समिति के सचिव शेखर चंद्र जोशी ने कहा कि शासन की ओर से उन पर लगातार आंदोलन का समाप्त करने का दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनकी केवल एक सूत्री मांग है कि कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वाले डीएफओ का ट्रांसफर कर दिया जाए। लेकिन शासन की ओर से ट्रांसफर करने में हीलाहवाली बरती जा रही है। जिससे कर्मचारियों का आक्रोश निरंतर बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी, लैंसडौन, कोटद्वार और नैनीताल के कर्मचारियों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर रणवीर सिंह रावत, शेखर चंद्रजोशी, पुष्पा जोशी, रोशन खान, अवनीश, रामकुमार वर्मा, हरीशचंद्र ध्यानी आदि मौजूद रहे।