{"_id":"578bcefd4f1c1b676bc4b934","slug":"foreign-women-are-knocked-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिलाओं का कमरा खटखटाया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिलाओं का कमरा खटखटाया, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरी स्पेन की दो विदेशी महिलाओं के कमरे का दरवाजा खटखटाना यूपी के एक युवक को भारी पड़ गया। विदेशी महिलाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली स्थित स्पेन के दूतावास ने भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
टूरिस्ट वीजा पर आई स्पेन की दो महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरी हुई थीं। उसी होटल में एक दवा कंपनी में कार्यरत सारिक खान (पुत्र शाहिद खान निवासी रेलवे माल गोदाम रोड, बलरामपुर, हाल निवासी अरविंद पार्क, लखनऊ, यूपी) भी ठहरा हुआ था। शनिवार देर रात उसने विदेशी महिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया। महिला ने जब दरवाजा खोला तो युवक ने बात करने की इच्छा जताई। लेकिन विदेशी महिला ने इंकार किया और दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि युवक ने जब कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया तो विदेशी महिलाओं ने होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए दिल्ली स्थित दूतावास को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। पीछे-पीछे विदेशी महिलाएं भी कोतवाली पहुंच गईं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि महिलाओं की एकाग्रता भंग करने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गा है। आरोपी एक दवा कंपनी में एमआर है।
विज्ञापन