फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Food provided to the needy in collaboration with social organizations

समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से उपलब्ध कराया जरूरतमंदों को भोजन

Thu, 26 Mar 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Food provided to the needy in collaboration with social organizations
लॉकडाउन के दौरान कनखल क्षेत्र में खाना देते समाजसेवी भूपेंद्र । - फोटो : HARIDWAR
शहर की कई समाजसेवी संस्था जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए आगे आ रही हैं। संकल्प प्रकाश के संयोजक कन्हैया खेवड़िया के बाद अब पूर्व पार्षद अमन गर्ग के नेतृत्व में युवाओं की टीम भोजन बांट रही है। टीम के लोगों ने हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित गऊघाट पर बेसहारा लोगों के लिए निशुल्क भोजन वितरण के व्यवस्था की है। टीम में सोनू चोपड़ा, शशांक शर्मा, नितिन गुप्ता, महंत रवि पुरी, कपिल अरोड़ा, आकाश ठाकुर, जलज सूरी, हिमांशु गुप्ता, सुरेंद्र जैन, विवेक मित्तल आदि शामिल हैं। वहीं, बीइंग भगीरथ के मुख्य संयोजक शिखर पालीवाल ने बताया कि टीम के सदस्य हाईवे, झुग्गी बस्तियों और जगह जगह फंसे यात्रियों को भोजन करा रहे हैं। भाजपा नेता नरेश शर्मा ने झुग्गी झोपड़ी में बसे लोगों को सब्जियां, आटा, दाल उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

गोल गुरुद्वारा में बनाया रोटी बैंक
ज्वालापुर क्षेत्र में गोल गुरुद्वारा में रोटी बैंक बनाया गया है। पार्षद अनुज सिंह के साथ उनकी टीम काम कर रही है। रोटी बैंक में आसपास के लोग अपने घरों से रोटी बनाकर उपलब्ध करा रहे हैं। अनुज सिंह ने बताया कि लोगों का खासकर महिलाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

कोटा क्लासेज को बनाएं आइसोलेशन वार्ड
हरिद्वार। कोटा क्लासेस के प्रबंधन ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अपनी संपूर्ण क्लासरूम और अपना पूरा कैंपस आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के लिए जिला प्रशाशन को देने का निर्णय लिया है। कोटा क्लासेस के महानिदेशक रवि वर्मा ने बताया कि परिसर में 10 कमरे हैं। परिसर मध्य हरिद्वार में बिल्कुल सेंटर में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों ने बांटा भोजन
हरिद्वार। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से धनराशि एकत्रित कर लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करनी शुरू की। उन्होंने भोजन के 200 पैकेट रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति चौक, दूधाधारी चौक, चंडी चौक, शंकराचार्य चौक, जटवाड़ा पर पुल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed