{"_id":"61e8299390db194d0a1150d0","slug":"flag-march-done-with-surveillance-of-drone-cameras-haridwar-news-drn4020383133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरों की निगरानी के साथ किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरों की निगरानी के साथ किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
फ्लैग मार्च निकालते अद्धैसैनिक बल के जवान ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराए जाने के लिए पुलिस की ओर से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी कोतवाली ज्वालापुर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च कर क्षेत्र की भौगोलिक जायजा लिया। फ्लैग मार्च के वक्त ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
विधानसभा चुनाव कराए जाने के जिले में करीब 30 कंपनी अर्द्धसैनिक बल पहुंच गया है। अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पुलिस एवं पीएसी और आईआरबी ने आमद दर्ज करा ली है। पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के प्रशिक्षण के बाद विधानसभावार ड्यूटी जारी हो चुकी है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में शांतिपूर्ण चुनाव से पूर्व पुलिस और प्रशासन की ओर से आपराधिक प्रवृत्ति एवं चुनाव प्रभावित करने वालों के खिलाफ जिला बदर और गुंडा एक्ट में कार्रवाई हो रही है।
बुधवार को ज्वालापुर समेत कई थाना और कोतवाली क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भवनों की छतों और इलाके का जायजा लेने के लिए निगरानी की गई। ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ से होते हुए आंबेडकर मूर्ति-मंडी का कुआं-चौक बाजार-कटहरा बाजार-घासमंडी होते हुए चौहानान-पीठ बाजार-दुर्गा चौक-सीतापुर-सराय तक फ्लैग मार्च किया गया। लोगों से आगामी चुनाव में कोविड एवं आचार संहिता पालन के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पुलिस तैयार है।