{"_id":"61d9a64932a7606b794b4467","slug":"five-thousand-beds-will-be-ready-for-corona-patients-haridwar-news-drn4011159172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से उपचार को पांच हजार बेड होंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से उपचार को पांच हजार बेड होंगे तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर कर दी हैं। इसके मद्देनजर दूसरी लहर में बनाई गई व्यवस्था के तहत पांच हजार से अधिक बेड को फिर से तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है।
कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए दूसरी लहर में तैयार की गई व्यवस्थाओं को फिर से सक्रिय करना शुरू कर दिया है। दरअसल, दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाबा बर्फानी अस्पताल को भी कोविड अस्पताल बनाया गया था। कुंभ मेला के लिए बनाए गए पावन धाम बेस अस्पताल को अस्थायी अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था।
हालांकि, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए बेस अस्पताल को बंद कर दिया गया था। उसे गुरुकुल महाविद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया था। पर तब तक कोरोना संक्रमण खत्म हो गया था। वहीं, बाबा बर्फानी अस्पताल में सामान्य रूप से इलाज शुरू कर दिया गया था। इन समेत जनपद भर में पांच हजार 431 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए थे। जिनमें कोरोनो अस्पताल, कोविड केयर सेंटर आदि थे। कोविड केयर सेंटर अधिकांश होटलों में बनाए गए थे।
विज्ञापन
अब फिर से गुरुकुल महाविद्यालय और बाबा बर्फानी अस्पताल में कोरोना अस्पताल को तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। साथ ही कोविड केयर सेंटर बनाए गए होटलों के बेड की स्थिति की जानकारी जुटानी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि नए कोरोना के मरीजों में अधिकांश होम आईसोलेट रहकर उपचार करा रहे हैं। अभी तक अस्पताल केवल 11 मरीज भर्ती हैं, मगर फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने बेड तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। ताकि जरूरत पड़ने पर कोरोना के मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया जा सके।