फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five-Month-Old Infant Goes Missing from Vishnught; Panic Ensues

Haridwar News: विष्णुघाट से पांच माह की मासूम लापता, मचा हड़कंप

Fri, 29 May 2026 04:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Five-Month-Old Infant Goes Missing from Vishnught; Panic Ensues
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुघाट से पांच माह की एक मासूम बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घाट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के थाना गढ़ी क्षेत्र स्थित ग्राम खानपुर सराय निवासी पुष्पेंद्र अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। बृहस्पतिवार रात परिवार विष्णुघाट पर रुका हुआ था। परिवार के सदस्य गंगा किनारे विश्राम कर रहे थे। पांच माह की मासूम गौरी भी अपने माता-पिता के बीच सो रही थी। बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली तो मासूम अपने स्थान पर नहीं मिली। बच्ची को आसपास न पाकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घाट, आसपास की गलियों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बच्ची को उठाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बच्ची के अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले भर के थानों को बच्ची का विवरण भेजा गया है। पुलिस की टीमें बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर भी नजर बनाए हुए हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। घाट क्षेत्र और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मासूम को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed