फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five major companies were denied the right to manufacture buckwheat flour under their food licenses.

Haridwar News: पांच बड़ी कंपनियों के फूड लाइसेंस में नहीं मिला कुटटू का आटा बनाने का अधिकार

Sun, 28 Sep 2025 04:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:31 AM IST
विज्ञापन
Five major companies were denied the right to manufacture buckwheat flour under their food licenses.
हरिद्वार। शहर में जिन पांच बड़ी कंपनियाें की ओर से कुट्टू का आटा निर्माण कर सप्लाई किया जा रहा है, उनके फूड लाइसेंस में कुट्टू का आटा बनाने का अधिकार नहीं मिला है। इससे पांच कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए संस्तुति रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की रिपोर्ट पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली को पांच कुट्टू आटा निर्माता कंपनियों के खिलाफ विस्तृत जांच और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। इनमें राधा किशन गोविंद राम दिल्ली का ओमजी ब्रांड कुट्टू आटा निर्माता, अमर इंटरनेशनल का अमर ब्रांड, एसएस इंडिया फूडस प्रालि दिल्ली का दीपक ब्रांड, सांवरो सेठ उद्योग मथुरा का सांवरो सेठ, पेसारी इंडस्ट्रीज प्रालि समसपुर नई दिल्ली का पेसारी ब्रांड का कुट्टू आटा है। इनके कुट्टू आटा पैकेट पर अंकित फूड लाइसेंस नंबरों से जांच की गई। इसमें पता चला कि लाइसेंस में कुट्रटू आटा बनाने की अधिकार नहीं लिया गया है, जबकि, फूड लाइसेंस में खाद्य सामग्री का निर्माण करने का अधिकार लिया जाता है।
विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की ओर से बताया गया कि पांचों कंपनियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। शेष कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। उनसे निर्देश पर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed