फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five lakhs in the name of decoration in marriage

शादी में साज-सज्जा के नाम पर हड़पे पांच लाख

Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five lakhs in the name of decoration in marriage
विवाह समारोह में साज सज्जा के नाम पर ऋषिकेश (देहरादून) के एक कैटर्स ने पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में कैटर्स पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाषनगर निकट शंकर आश्रम तिराहा निवासी आयुष गोयल पुत्र विपिन गोयल ने एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को दिए प्रार्थना पत्र में पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि उसकी बहन की शादी आठ नवंबर 2019 को मंत्रा फार्म बहादराबाद में होनी थी। बैंकट हॉल में शादी एवं एक दिन पहले सगाई की साज सज्जा का जिम्मा उन्होंने अग्रवाल कैटर्स एंड डेकोरेटर्स रेलवे रोड ऋषिकेश के स्वामी सुशील अग्रवाल, उसके बेटा सौभाग्य अग्रवाल को सौंपा था। आरोप है कि पिता पुत्र एवं उनके कर्मचारी रचित और सार्थक को उन्होंने अलग-अलग किश्तों में पांच लाख की रकम अदा कर दी थी, लेकिन सगाई वाले दिन पिता पुत्र काम बीच में ही छोड़कर फरार हो गए। आखिर में उन्होंने किसी दूसरे डेकोरेटर्स से विवाह एवं सगाई का कार्य संपन्न कराया। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कैटर्स पिता पुत्र एवं उनके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed