फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five arrested for posting inflammatory content on social media.

Haridwar News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले पांच गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for posting inflammatory content on social media.
पथरी। पुलिस ने बादशाह गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कथित गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर भड़काऊ कॉमेंट्स, पोस्ट व स्टेटस लगाकर कर माहौल खराब कर रहे थे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बादशाह गैंग के सदस्यों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बादशाह गैंग के पांच सदस्यों को फेरूपुर चौकी में बुलाया। सभी एक-दूसरे के साथ में लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पुलिस की ओर से समझाने का प्रयास करने पर पुलिस के साथ भी उलझने लगे और उत्तेजित होकर हुड़दंग करने लगे। इसके बाद अर्जुन निवासी कटारपुर, आदेश निवासी पदार्था, आतिश निवासी भट्टीपुर, अर्नव व दीक्षांत निवासी फेरूपुर को हिरासत में ले लिया गया। सभी का चालान कर दिया गया। एसओ ने चेताया कि क्षेत्र का माहौल खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed