फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Firing of Congress leader's son, a young man gunned down

कांग्रेस नेता के बेटे ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक

Tue, 21 Feb 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 21 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
एक कांग्रेस नेता के बेटे के द्वारा एक युवक पर फायरिंग की गई। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। इस घटना से घबराए युवक ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। विवाद के पीछे रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता के बेटे ने एक युवक को ब्याज पर रुपये दिए हुए थे। बताया गया है कि वह युवक न तो रुपये वापस कर पा रहा था। न ही उसने रुपयों का ब्याज ही दिया। जबकि कांग्रेस नेता का बेटा लगातार उससे रुपयों का तकाजा कर रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया गया है कि इस बात लेकर कांग्रेस नेता के बेटे ने युवक पर तमंचे से फायरिंग भी कर दी। अच्छी बात यह रही कि युवक को गोली नहीं लगी। इसके बाद युवक को वहां से जान बचाकर भाग गया। शहर में यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन इस मामले को लेकर पीड़ित युवक की ओर से कोई शिकायत कोतवाली में नहीं की गई है। पुलिस इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed