{"_id":"6751e9e6264997e79000b036","slug":"fire-breaks-out-in-pathology-lab-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-126162-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पैथोलॉजी लैब में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पैथोलॉजी लैब में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक पैथोलॉजी लैब में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। फायर स्टेशन मायापुर को मानसी एन्क्लेव लक्सर रोड, जगजीतपुर में एक दुकान में आग लगने सूचना मिली। सूचना मिलने पर एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची। जहां सामने आया कि आग लाल पैथोलॉजी लैब में लगी है। फायर यूनिट ने आग को बुझाया।
एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आनंद प्रकाश की दुकान में लैब को डॉ. महेंद्र कुमार चलाते हैं। मौके पर लैब टेक्नीशियन रोहित मौके पर मिला। आग से लैब की मशीन, फर्नीचर, एसी फ्रिज आदि सामान जल गया है।