{"_id":"6ad8a88497c148992805ec69","slug":"fir-registered-on-charges-of-failing-to-repay-a-loan-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155710-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दस लाख उधार लेकर नहीं लौटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दस लाख उधार लेकर नहीं लौटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने लक्सर क्षेत्र के एक व्यक्ति पर दस लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं लौटाने और रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, संतोष कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला धीरवाली ज्वालापुर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी लक्सर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी खुर्शीद से अच्छी जान-पहचान थी। आरोप है कि खुर्शीद ने 25 जुलाई 2025 को निजी जरूरत बताते हुए दस लाख रुपये उधार मांगे थे। 30 जुलाई 2025 को रकम उधार दे दी। इसके बदले खुर्शीद ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सुल्तानपुर कुन्हारी शाखा के दो चेक दिए थे। दोनों चेक पांच-पांच लाख रुपये के थे।
संतोष ने बताया कि तय समय पर रकम वापस नहीं मिलने पर उन्होंने खुर्शीद से संपर्क किया। उसके कहने पर उन्होंने 16 सितंबर 2025 को दोनों चेक अपने बैंक खाते में जमा किए, लेकिन 17 सितंबर को पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गए। इसके बाद भी वह रकम लौटाने का आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि संतोष ने नौ जुलाई 2026 को आरोपी को डिमांड नोटिस भेजा लेकिन रकम वापस नहीं मिली। नौ अगस्त 2026 को रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।