फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered in the case of death of two people including the son of former Pradhan

Haridwar News: पूर्व प्रधान के बेटे सहित दो की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 05:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in the case of death of two people including the son of former Pradhan
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से हुई पूर्व प्रधान के बेटे सहित दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात राहुल (22) पुत्र रामवीर और राजकमल (27) पुत्र राजेंद्र कुमार पूर्व प्रधान निवासी ग्राम अलीपुर मोटरसाइकिल पर बहादराबाद में कुछ काम से गए थे। रात में वापस गांव लौटते समय उनकी बाइक पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई थी।
विज्ञापन


मामले में पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने अज्ञात वाहन के चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए राहुल व राजकमल की बाइक में टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed