फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered for knife attack on a young man.

Haridwar News: युवक पर रॉड-चाकू से हमला करने आरोप में प्राथमिकी

Thu, 24 Sep 2026 05:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for knife attack on a young man.
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पथरी। थाना क्षेत्र में पूर्व पुलिस कर्मचारी के भाई से मारपीट कर रॉड-चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जबकि तीसरे ने चाकू से गले पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शेर सिंह निवासी बहादरपुर जट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे उसका भाई ललित कुमार गांव के अंबेडकर चौक पर सब्जी लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए राहुल, शेखर और प्रवेश ने उस पर हमला कर दिया। शेखर और प्रवेश ने लोहे की रॉड से सिर पर वार किया, जबकि राहुल ने चाकू से गले पर हमला किया।
विज्ञापन


आरोप है कि चाकू के वार से बचने के लिए ललित ने हाथ आगे किया, जिससे हाथ और गर्दन के पास गंभीर चोट आई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शेर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पहले भी विवाद हो चुका है और उनके खिलाफ वर्ष 2025 में दो मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed