Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered against car driver for collision

Haridwar News: टक्कर मारने में कार चालक पर प्राथमिकी

Thu, 26 Nov 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 26 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against car driver for collision
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रोशनाबाद कचहरी के बाहर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे भाई-बहन अंजली और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 19 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। हादसे में अंजली के सिर, कंधे, कमर और दोनों पैरों में चोटें आईं, जबकि सूरज का दाहिना हाथ टूट गया और बाएं कंधे व दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।


मौके पर मौजूद लोगों के कहने पर कार चालक मनीष निवासी तिर्वा, कन्नौज (यूपी) दोनों को भूमानंद अस्पताल ले गया। आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा अंजली को आईसीयू में भर्ती करने की सलाह देने पर चालक ने इलाज का खर्च उठाने से इन्कार कर दिया और फरार हो गया। अंजली की तहरीर पर पुलिस ने मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने मामले की जांच की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed