{"_id":"6a48e5ada386141b770b3d71","slug":"fir-registered-after-failure-to-return-vehicle-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-151003-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वाहन न लौटाने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वाहन न लौटाने पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 04 Jul 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 04 Jul 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैवलर चालक वाहन लेकर जाने के बाद वापस नहीं लौटा। आरोप है कि वाहन वापस मांगने पर उसने साफ मना कर दिया। पुलिस ने वाहन स्वामी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रेणुका शर्मा निवासी राजा गार्डन, कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका ट्रैवलर वाहन चालक गोविंद कुमार निवासी कुंडी, थाना दातागंज, जिला बदायूं यूपी को हरिद्वार में चलाने के लिए दिया था। गोविंद कुमार बीती दो मई से वाहन चला रहा था। कुछ समय बाद उन्होंने चालक से वाहन वापस लेने का निर्णय लिया, लेकिन चालक ने ट्रैवलर लौटाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि गोविंद कुमार वाहन स्वामिनी की अनुमति के बिना ट्रैवलर को धामपुर ले गया और अब उसे वापस नहीं कर रहा है। आरोप लगाया कि चालक ने उनकी सहमति के बिना वाहन अपने कब्जे में रखा है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।