{"_id":"694fc382f3fa017a2a055d66","slug":"fir-lodged-in-case-of-death-of-security-guards-on-highway-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-142782-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हाईवे पर सुरक्षा गार्डों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हाईवे पर सुरक्षा गार्डों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में प्रेम नगर आश्रम चौक के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हुई दो सुरक्षा गार्डों की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस हादसे में दो गार्डों के अलावा कार सवार युवक की भी मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, प्रेम नगर आश्रम चौक के समीप हाईवे पर फ्लाईओवर के ऊपर मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिसके चलते वहां बैरिकेडिंग की गई थी। इसी स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात राजू राय (26) पुत्र बिरेंद्र राय और अनाथ सिंह (27) पुत्र निबरण सिंह पश्चिम बंगाल ड्यूटी कर रहे थे। 10 दिसंबर की रात करीब 10:40 बजे देहरादून की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने दोनों गार्डों को टक्कर मार दी थी। कार भी पलट गई थी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
हादसे में दोनों गार्डों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल हरिद्वार पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने राजू राय को मृत घोषित कर दिया था। अनाथ सिंह को एम्स ऋषिकेश रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया था। अब शुक्रवार रात इस मामले में एनएचएआई की निर्माणदायी संस्था से जुड़े संदीप रविंद्र पाटिल निवासी अमलनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र ने कनखल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच शशुारू कर दी गई है।