{"_id":"6afc44050ef35294dd03ecf2","slug":"fir-filed-against-three-individuals-for-assaulting-a-mining-businessmans-driver-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156749-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: खनन कारोबारी के चालक से मारपीट में तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: खनन कारोबारी के चालक से मारपीट में तीन पर प्राथमिकी
Tue, 17 Nov 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले खनन कारोबारी के घर पर पहुंचकर चालक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि तीनों युवक कारोबारी को तलाशते हुए उनके घर पहुंचे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अमित भारद्वाज निवासी आदर्श नगर राजा गार्डन कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते चार नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे राजेंद्र, चिंतन और रवि नाम के तीन युवक उनके घर पहुंचे। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। तीनों ने ड्राइवर दरियाव सिंह से उनके बारे में पूछताछ की। ड्राइवर ने बताया कि वह घर पर नहीं है। इसके बाद ड्राइवर ने अमित की पत्नी को बुलाया।
आरोप है कि अमित की पत्नी ने तीनों युवकों से उनके आने का कारण पूछा तो उन्होंने अमित भारद्वाज से ही बात करने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें बुलाने के लिए कहा। पत्नी और ड्राइवर ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो तीनों युवक ड्राइवर दरियाव सिंह से भिड़ गए। आरोप है कि उन्होंने ड्राइवर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अमित भारद्वाज ने बताया कि वह बाहर गए हुए थे और 16 नवंबर को घर लौटने के बाद पुलिस को शिकायत दी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच शुरू कर दी है।