{"_id":"66d0e32afa7749068a0a0423","slug":"financial-irregularities-in-mid-day-meal-headmaster-suspended-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-122343-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मिड-डे मील में वित्तीय अनियमितताएं, प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मिड-डे मील में वित्तीय अनियमितताएं, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
हरिद्वार। मिड-डे मील में वित्तीय अनियमितताएं पर भगवानपुर क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें स्कूल से हटाकर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की कार्यालय में अटैच किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
भगवानपुर तहसील क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में मिड-डे मील की जांच गठित समिति की ओर से की गई। 12, 13 एवं 17 अगस्त समिति ने विद्यालय का निरीक्षण किया। समिति की ओर से जांच करने के बाद रिपोर्ट 17 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर को दी गई। जिसमें मिड-डे मील समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ियां पाई गई थीं।
इसके बाद उप शिक्षा अधिकारी भगवानपुर की ओर से आरोपी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 24 अगस्त को प्रधानाध्यापक ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। उनके पक्ष का परीक्षण करने के बाद मिड-डे मील और अन्य योजना के संचालन में वित्तीय अनियमितता किए जाने की पुष्टि की गई। रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी प्रध्यानाध्यापक को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें अनियमितताओं का आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने अंतिम जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर को नामित किया है। उन्हें आरोपी प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी करते हुए जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।