{"_id":"57af68a94f1c1b352dee47cd","slug":"finance-together-with-operatives-guarantor-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर ने गुर्गों के साथ मिलकर गारंटर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर ने गुर्गों के साथ मिलकर गारंटर को पीटा
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। उधार की रकम और ब्याज नहीं मिलने पर एक फाइनेंसर ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर कर्जदार के गारंटर को बुरी तरह पीटा। घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फाइनेंसर और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ज्वालापुर इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश का बेटा आकाश ज्वालापुर की लाल मंदिर कालोनी में डेरी चलाता है। उसने गोल गुरुद्वारा पर फाइनेंस का दफ्तर चलाने वाले पंकज से अपने एक दोस्त को 30 हजार रुपये ब्याज पर दिलाए थे। दोस्त के फरार होने पर फाइनेंसर बतौर गारंटर आकाश से पैसे मांगे। आकाश का कहना है कि वह 23 हजार रुपये अदा कर चुका है, मगर ब्याज सहित उससे 70 हजार रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर पंकज शुक्रवार की शाम अपने साथी गुलनवाज, सरफराज आदि को लेकर आकाश की डेरी पर पहुंचा। आरोप है कि इन लोगों ने गोदाम में घुसकर आकाश के साथ गाली गलौच व मारपीट शुरू कर दी। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल आकाश को सरकारी अस्पताल से मेडिकल कराने के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज, गुलनवाज व सरफराज समेत कई अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन