{"_id":"57892b334f1c1b1b08140729","slug":"filled-in-stores-rain-water-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में भरा बारिश का पानी, नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में भरा बारिश का पानी, नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश से हरिद्वार और ज्वालापुर के बाजारों कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। हरिद्वार के बाजारों में तो शिवालिक पर्वत मालाओं की पहाड़ी से बहकर सिल्ट आ गई, जिससे बाजारों में चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शुरू हुई बारिश थोड़ी देर में ही तेज हो गई। इससे बाजार भी जल्दी बंद होने लगे। ज्वालापुर के कटहरा बाजार और गुरुद्वारा रोड आदि बाजारों में कई दुकानों में एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। इस कारण व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री आशीष मेहता ने बताया कि उनकी दुकान में करीब डेढ़ फुट पानी भर जाने से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे ही आसपास की दुकानों में भी पानी भर गया। कई व्यापार दुकान बंद करके चले गए थे लेकिन बाद में उन्होंने वापस दुकान खोलकर पानी निकाला। इसके अलावा जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन