फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fertilizer shortage in committees, farmers worried

Haridwar News: समितियों पर खाद की कमी, किसान परेशान

Mon, 08 Dec 2025 05:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer shortage in committees, farmers worried
धनौरी। सहकारी समितियों पर इस समय यूरिया खाद की भारी कमी बनी हुई है। सोमवार को भी किसान खाद के लिए समितियों पर पहुंचे और उपलब्ध न होने पर नाराज़गी व्यक्त की। समिति पदाधिकारियों ने समझाकर किसानों को शांत किया। किसानों का आरोप है कि खाद नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान रणवीर सिंह ने बताया कि वह चार दिनों से समिति पर आ रहे हैं, लेकिन हर बार कल आना कहकर लौटा दिया जाता है। वहीं किसान घनश्याम सिंह का कहना है कि खाद न मिलने से उनकी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं कोटा समिति के एचडी प्रेम कुमार ने बताया कि खाद की कमी जल्द दूर होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed