फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fencing on the Bahadarabad canal track road was damaged.

Haridwar News: बहादराबाद नहर पटरी मार्ग पर फेंसिंग क्षतिग्रस्त हुई

Fri, 23 Jan 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 23 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Fencing on the Bahadarabad canal track road was damaged.
बहादराबाद। बहादराबाद नहर पटरी मार्ग पर जंगल से आए दिन वन्य जीवों के निकलने से लोगों में भय का माहौल बना रहता है। वन्यजीवों की आवाजाही को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से बीते मई में नहर पटरी मार्ग के किनारे तारबाड़ (फेंसिंग) कराई गई थी ताकि वन्यजीव आबादी क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। हालांकि, कुछ ही समय में तारबाड़ कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वन्यजीवों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। स्थानीय और राहगीरों ने कहा कि तारबाड़ टूटने से किसानों और आसपास के ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। विशेषकर रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त तारबाड़ की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और वन्यजीवों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही नहर पटरी मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ नियमित निगरानी भी की जाए। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि नहर पटरी मार्ग पर जंगल के किनारे लगाए गए सीमेंट के खंभों और तारबाड़ को सांभर (नीलगाय) ने कूदकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस कारण कुछ स्थानों पर तारबाड़ टूट गई है। विभाग जल्द ही मरम्मत कराएगा ताकि नहर पटरी मार्ग से गुजरने वाले आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed