{"_id":"69b6bcde0e156acf530ba742","slug":"female-ncc-cadets-prepare-for-disaster-management-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-146149-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आपदा प्रबंधन के लिए तैयार हुई महिला एनसीसी कैडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आपदा प्रबंधन के लिए तैयार हुई महिला एनसीसी कैडेट्स
Sun, 15 Mar 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषभ चौहान
आपदा प्रबंधन के लिए तैयार हुई महिला एनसीसी कैडेट्स
सिडकुल। प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए अब एनसीसी की महिला कैडेट्स भी कंधे से कंधा मिलाकर मैदान में उतरेंगी। क्षेत्र में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद 39 महिला एनसीसी कैडेट्स का दस्ता आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है।
चयन और प्रशिक्षण का विवरण इस विशेष मुहिम के तहत हरिद्वार, ऋषिकेश और चंबा क्षेत्रों से कुल 50 कैडेट्स का चयन किया गया था। इनमें महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए 39 युवतियों ने आपदा प्रबंधन के कठिन गुर सीखे हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें प्राथमिक चिकित्सा , मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू, बाढ़ और आग जैसी स्थितियों में बचाव कार्य और आपातकालीन परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण जैसे कार्य करने होंगे। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी कैडेट्स को विशेष सुरक्षा किट प्रदान की गई है। इस किट में आपदा के समय उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरण और सुरक्षा गियर शामिल है, ताकि बचाव कार्य के दौरान कैडेट्स स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों की मदद कर सकें। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली ये युवतियां अब अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही ये कैडेट्स रक्षा और बचाव कार्य के लिए तुरंत मोर्चे पर तैनात की जा सकेंगी। इन कैडेट्स की पूरी जानकारी अब आपदा प्रबंधन विभाग के पास भी रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अधिकारी बयान
इन युवतियों ने समाज की सेवा करने का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है। भविष्य में किसी भी गंभीर परिस्थिति या दैवीय आपदा के समय यह प्रशिक्षित दस्ता राहत कार्यो में प्रशासन का मुख्य सहयोगी बनेगा-- ललित पंवार, कर्नल
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन के लिए तैयार हुई महिला एनसीसी कैडेट्स
सिडकुल। प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए अब एनसीसी की महिला कैडेट्स भी कंधे से कंधा मिलाकर मैदान में उतरेंगी। क्षेत्र में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद 39 महिला एनसीसी कैडेट्स का दस्ता आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है।
चयन और प्रशिक्षण का विवरण इस विशेष मुहिम के तहत हरिद्वार, ऋषिकेश और चंबा क्षेत्रों से कुल 50 कैडेट्स का चयन किया गया था। इनमें महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए 39 युवतियों ने आपदा प्रबंधन के कठिन गुर सीखे हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें प्राथमिक चिकित्सा , मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू, बाढ़ और आग जैसी स्थितियों में बचाव कार्य और आपातकालीन परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण जैसे कार्य करने होंगे। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी कैडेट्स को विशेष सुरक्षा किट प्रदान की गई है। इस किट में आपदा के समय उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरण और सुरक्षा गियर शामिल है, ताकि बचाव कार्य के दौरान कैडेट्स स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों की मदद कर सकें। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली ये युवतियां अब अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही ये कैडेट्स रक्षा और बचाव कार्य के लिए तुरंत मोर्चे पर तैनात की जा सकेंगी। इन कैडेट्स की पूरी जानकारी अब आपदा प्रबंधन विभाग के पास भी रहेगी।
विज्ञापन
अधिकारी बयान
इन युवतियों ने समाज की सेवा करने का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है। भविष्य में किसी भी गंभीर परिस्थिति या दैवीय आपदा के समय यह प्रशिक्षित दस्ता राहत कार्यो में प्रशासन का मुख्य सहयोगी बनेगा
विज्ञापन