फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Feedback of more than 10 thousand in 11 days

11 दिन में 10 हजार से ज्यादा का फीडबैक

Sun, 13 Mar 2022 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Feedback of more than 10 thousand in 11 days
स्वच्छता सर्वेक्षण में रैकिंग सुधारने के लिए हरिद्वार नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। 11 दिन के अंदर निगम की टीमों ने 10 हजार से ज्यादा लोगों का फीडबैक लिया है। ये फीडबैक स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लिया जा रहा है। जिसमें हरिद्वार अभी तक सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन

एक मार्च से नगर निगम ने अपनी आठ टीमें स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति फीडबैक जानने के लिए मैदान में उतारी हुई हैं। इन टीमों में सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर के अलावा अन्य कर्मचारी शामिल हैं। उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर सहित सभी क्षेत्रों में टीमें घर, दुकानों के अलावा स्कूलों में जाकर भी फीडबैक ले रही हैं। 11 मार्च तक निगम ने 10, 362 शहरवासियों का फीडबैक जुटाया है। जबकि रुड़की अभी 1338 ही फीडबैक ले सका है। इसके अलावा देहरादून 6205 तो रुद्रपुर 3717, काशीपुर 2985 ही शहरवासियों तक पहुंच पाया। इस हिसाब से हरिद्वार फीडबैक के मामले में सबसे आगे चल रहा है। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग में इस बार हरिद्वार बेहतर रैंक लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed