फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fault in feeder, power outage in Gairsain for hours

Chamoli News: फीडर में आई खराबी, गैरसैंण में घंटों गुल रही बिजली

Sun, 01 Mar 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 01 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Fault in feeder, power outage in Gairsain for hours
फोटो
विज्ञापन

भराड़ीसैंण बजट सत्र में बिजली सुचारु रखने के लिए की जा रही लाइनों की मरम्मत के कारण फीडर में आई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। नौ मार्च से भराड़ीसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए यूपीसीएल के कर्मी लाइनों और मशीनों की मरम्मत करने में जुटे हैं। लाइनों की मरम्मत के दौरान गैरसैंण नगर में फीडर में तकनीकी दिक्कत आ गई जिससे 26 घंटों तक बिजली गुल रही। दूसरी ओर बिजली गुल होने से व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को दिक्कतें उठानी पड़ीं। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे गुल हुई बिजली रविवार दोपहर एक बजे बिजली बहाल हुई।

भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर क्षेत्र में सत्र के दौरान कोई व्यवधान न आए इसके लिए 33 केवी और 11 केवी की लाइनों को दूरस्थ रखने के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा था। मगर इस मरम्मत कार्य के कारण गैरसैंण नगर के फीडर में दिक्कतें आने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। आइसक्रीम विक्रेता विनोद पंवार ने बताया 26 घंटे से बिजली गुल होने उसे उन्हें बहुत नुकसान हो गया है। प्रिंटिंग का काम करने वाले दिनेश नेगी ने बताया कि बिजली न होने से कामकाज ठप हो गया। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र बिष्ट ने बताया की विधानसभा क्षेत्र वाले फीडर में काम के दौरान नगर के फीडर में कुछ तकनीकी दिक्कत आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed