{"_id":"6a0852b97e7d135d0a091cc7","slug":"farmers-sit-in-protest-against-the-settlement-process-continues-at-peeli-padav-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-148869-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पीली पड़ाव में बंदोबस्त प्रक्रिया के विरोध में किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पीली पड़ाव में बंदोबस्त प्रक्रिया के विरोध में किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
लालढांग। पीली पड़ाव में बंदोबस्त प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बंदोबस्त प्रक्रिया निरस्त करो के नारों की गूंज सुनाई दी। किसानों ने प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
शनिवार को धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के किसी भी किसान का नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर किसानों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकालने की मांग की।
बताया गया कि पीली पड़ाव क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चकबंदी विभाग की ओर से बंदोबस्त प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस संबंध में किसानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं, जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। धरने में ग्राम प्रधान शशि पाल सिंह झंडवाल, जीवानंद, धर्म सिंह, गुरदेव सिंह, गुरदीप सिंह, हुकम सिंह, ज्ञान चंद, मलखान सिंह, सद्दाम और छोटे सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।