फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers march on foot in protest against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में किसानों ने निकाला पैदल मार्च

Sun, 19 Jun 2022 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers march on foot in protest against Agneepath
हरिद्वार में भाकियू के चिंतन शिविर में समापन पर भाकियू के चिंतन शिविर में मंच पर मौजूद भाकियू के ? - फोटो : HARIDWAR
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में देशभर से आए किसानों ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान कुछ किसानों ने काली पट्टी बांधी थी तो कुछ ने काली टी शर्ट पहनी थी। किसानों ने योजना को वापस लेने और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मालूम हो कि हरिद्वार में भाकियू टिकैत का किसान महाकुंभ (चिंतन शिविर) का शनिवार को अंतिम दिन था। किसानों ने अग्निपथ योजना के विरोध में पैदल मार्च निकालने का एलान किया था। शनिवार को लालकोठी से किसानों ने काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च की शुरुआत की। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान यहां से होते हुए हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पहुंचे। जहां से वीआईपी घाट पहुंचकर बैराज पुल, गंगा घाट किनारे, सीसीआर होकर रोड़ी बेलवाला मैदान में मार्च खत्म हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि विधायक, सांसद पूरी जिंदगी चुनाव लड़ेंगे और सभी सुविधाओं का लाभ लेंगे। लेकिन, युवा केवल चार ही साल सेना में नौकरी करेंगे। ये कहां का इंसाफ है। अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं है। सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना जब तक वापस नहीं ली जाती, तब तक युवाओं को सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आंदोलन करें, लेकिन हिंसा नहीं। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर अपनी मांग उठाएं। इस दौरान विजय शास्त्री, इकबाल चौधरी, संजय चौधरी, सुबा सिंह ढिल्लो, प्रहलाद सिंह, गुरदीप सिंह, राजपाल शर्मा, वीरेंद्र यादव, लाला चौधरी, गजेंद्र सिंह, संजीव किसान, बलवीर सिंह चौधरी वेदपाल, रामकिशोर पटेल, अनुज सिंह, विवेक चौधरी, अनुराग चौधरी, करुआ सिंह, अनुपम वर्मा, चुन्नू सिंह आदि उपस्थित रहे।
--------------------
जाम न लगे इसलिए बदला रूट
पैदल मार्च के दौरान हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए किसानों के काफिले को वीआईपी घाट से बैराज पुल के रास्ते भेजा गया। पुलिस बल मार्च निकलने तक पूरी तरह मुस्तैद रहा। यातायात पुलिस के साथ ही सीपीयू कर्मियों ने व्यवस्था संभाले रखी।

--------------------
बारिश के बीच भी नहीं रुके किसान
सुबह बारिश होने के बाद भी किसानों ने पैदल मार्च के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया। निर्धारित समय पर ही सुबह नौ बजे बारिश के बीच किसानों का काफिला लालकोठी से रोड़ी बेलवाला के लिए कूच कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed