{"_id":"57d6e18f4f1c1b942cd47785","slug":"falling-in-the-river-drains-dirty-protest-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में गिर रखे गंदे नालों के विरोध में रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में गिर रखे गंदे नालों के विरोध में रैली
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में गिर रहे गंदे नालों के विरोध में राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने कनखल में शंखनाद कर जनजागरण रैली निकाली। मंच के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सोमवार को गंगा में गिर रहे नालों के विरोध में राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व कार्यकर्ता कनखल स्थित दक्ष मंदिर के पास एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने जनजागरण रैली निकाली। रैली कनखल के चौक बाजार, लाटोवाली, होली मोहल्ला से होते हुए वापस दक्ष मंदिर पहुंची। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि गंगा स्वच्छता के नाम पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती जनता को गुमराह कर राजनीति कर रही है।
गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों की घोषणा के बाद भी गंगा प्रदूषित हो रही है। मंच प्रभारी सुनील भाष्कर ने कहा कि केंद्र सरकार गंगा स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा। गंदे नाले अब भी गंगा में गिर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गंगा के नाम हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। जनजागरण रैली में सावक मंच के जिला उपाध्यक्ष करुण कुमार मदान, संजय गुप्ता, भजन सिंह, डा. अजय पाठक, जितेंद्र सिंह, आदेश जैन, सुनील भटिया, संजय गौड़, राजू बख्शी, विष्णु पांडे, बंटी कुमार, महेश व्यास, अभय भारद्वाज, चंद्रपाल, धर्मेंद्र कौशिक, जीवन सहगह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।