{"_id":"66e48ab53d89b1917b048265","slug":"fake-milk-product-being-sold-in-the-area-haridwar-news-c-35-1-hrd1003-122995-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: क्षेत्र में बेचा जा रहा नकली दुग्ध पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: क्षेत्र में बेचा जा रहा नकली दुग्ध पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बेचा जा रहा नकली दुग्ध पदार्थ
पथरी। क्षेत्र में कई स्थानों पर सिंथेटिक मावा व पनीर तथा दूध खुलेआम बेचा जा रहा हैं। ग्रामीणों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। विपिन, नरेश, राजेंद्र, इकबाल आदि ग्रामीणों ने डीएम व संबंधित अधिकारियों से इनकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार बहादुरपुर जट्ट, फेरूपुर रामखेड़ा, धनपुरा, घिस्सुपुरा, पदार्था, शाहपुर शीतलाखेड़ा, बादशाहपुर समेत कई स्थानों पर कुछ लोग पाउडर से सिंथेटिक मावा व पनीर तथा दूध तैयार कर बेच रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : रुपेंद्र प्रकाश
हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने प्रेस को जारी बयान में पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा की जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रबोधानंद ने अपनी हत्या की जो आशंका जताई है। इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा देने वाले संतों को भी इस प्रकार से यदि गुहार लगानी पड़ेगी तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतों व समाज की रक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। पुलिस इसको ठीक से निभाए। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
एडमिशन ग्रांट का अंतिम मौका
धनौरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण कराने वाले छात्रों के लिए एडमिशन ग्रांट कराने का अंतिम मौका है। पूर्व में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके छात्र-छात्राएं 19 सितंबर तक एडमिशन ग्रांट करा सकते हैं। 22 सितंबर से समर्थ पोर्टल पर छात्रों के आईडी कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एक मई से प्रारंभ हुई थी। पहले 31 मई अंतिम तिथि घोषित की गई थी, लेकिन तब से लेकर अब तक इस तिथि को कई बार विस्तारित किया जा चुका है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया तो बंद की जा चुकी है, लेकिन जिन छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है, उनकी फीस जमा करने के बाद एडमिशन ग्रांट करने के लिए अंतिम तिथि 19 सितंबर तय की गई है। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के उप प्राचार्य डाॅ. योगेश कुमार ने बताया कि इस बार तिथि विस्तारित होने की संभावना नहीं के बराबर है। राज्य सरकार की ओर से छात्र हितों को देखते हुए यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि समर्थ टीम की ओर से सभी कॉलेजों को सूचना भेज दी गई है कि प्रवेश की सभी प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाए। संवाद