फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fake Aadhaar and marksheets were being made in a mobile repair shop

Haridwar News: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में बनाए जा रहे थे फर्जी आधार और मार्कशीट

Mon, 23 Feb 2026 05:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Fake Aadhaar and marksheets were being made in a mobile repair shop
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में मोबाइल रिपयेरिंग की दुकान में फर्जी आधार कार्ड और मार्कशीट बनाए जाने का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से फर्जी आधार कार्ड, कूटरचित हाईस्कूल अंकतालिकाएं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी पुनीत निवासी ग्राम कासमाबाद थाना स्योहारा बिजनौर हाल पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 फरवरी को सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने पिपलेश्वर मंदिर के पास रावली महदूद स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा। जहां दुकान संचालक पुनीत कुमार फर्जी आधार कार्ड और मार्कशीट तैयार करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि सिडकुल क्षेत्र में नौकरी करने आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को स्थानीय पते के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। वह आधार कार्ड में नाम-पता और उम्र में बदलाव कर प्रिंट निकालकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान दुकान से एक लैपटॉप, चार्जर, कलर प्रिंटर-स्कैनर, की-बोर्ड, चार आधार कार्ड (जिनमें दो कूटरचित पाए गए) और नौ हाईस्कूल अंकतालिकाओं की कूटरचित छायाप्रतियां बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी ने अब तक कितने लोगों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed