{"_id":"612291918ebc3e79ea2d9621","slug":"everywhere-the-pits-of-carelessness-have-started-giving-pain-haridwar-news-drn388197741","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ लापरवाही के गड्ढे देने लगे दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ लापरवाही के गड्ढे देने लगे दर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद शहर की सड़कों से लेकर हाईवे पर लापरवाही के गड्ढे वाहन चालकों और सवारियों को दर्द देने लगे हैं। बारिश से गड्ढों में भरी मिट्टी बह गई है। कहीं गड्ढों में पानी भर गया है। इससे वाहन चालकों और सवारियों को झटकों से अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए गड्ढे जानलेवा बन रहे हैं।
कुंभ अवधि में अधिकतर सड़कों का आनन फानन में डामरीकरण हुआ था। बारिश में कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। कई जगहों पर सड़क धंस गई हैं। बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर सीवर लाइन के मेनहोल के ढक्कन कहीं सड़क के लेवल से दो इंच ऊपर तो कहीं नीचे हैं। हर तरफ गड्ढे ही गड्ढे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा रहे हैं। कई गढ्ढों पर नगर निगम और लोनिवि ने मिट्टी भर दी। बारिश से मिट्टी भी बह गई है। अब उनमें पानी भरा है और झटकों से लोगों को दर्द मिल रहा है।
कनखल के 50 वर्षीय सोहन सैनी बताते हैं, सड़क पर चलने से डर लग रहा है। गड्ढों के चलते कमर में दर्द की शिकायत होने लगी है। झटकों से स्कूटी के शॉकर बैठ गए हैं। रानीपुर मोड़ मॉडल कालोनी की पुलिया से लेकर कालोनी में अनगिनत गड्ढे हैं। इनमें कारों के बंपर टकरा रहे हैं। वाहनों को नुकसान होने से लोग गैराज तक पहुंच रहे हैं। सवारी वाहनों का भी बुरा हाल है। भेल से ऋषिकुल सफर करने वाले दीपक कुमार बताते हैं, आटो में बैठकर सचेत रहना पड़ता है। कब गड्ढे आने पर सीट से ऊछल कर सड़क पर आ जाएं, पता नहीं है।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र के हरिद्वार-सहारनपुर मुख्य मार्ग बहादराबाद में रघुनाथ मॉल के समीप गड्ढे अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। करीब सौ मीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। जलभराव होने से राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीण ने सड़क के डामरीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।