फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Everyone is surprised by Haridwar being kept in the Red Zone

हरिद्वार को रेड जोन में रखे जाने से हर कोई अचंभित

Sat, 02 May 2020 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Everyone is surprised by Haridwar being kept in the Red Zone
शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी देशभर के जिलों की कैटगिरी में हरिद्वार को रेड और देहरादून को ओरेंज जोन में शामिल किया गया है। हरिद्वार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या को देखें तो वह देहरादून के मुकाबले बहुत कम है। इतना ही नहीं हरिद्वार में सात में से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद भी रेड जोन में रखना किसी के गले नहीं उतर रहा। शहर का आम से खास यही सवाल कर रहा है कि आखिर मानक क्या है। प्रशासन के अधिकारी भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं। अधिकारियों का मानना है कि अब जब भी समीक्षा होगी तो हरिद्वार रेड से ओरेंज जोन में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी करते हुए 17 मई तक के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। हरिद्वार जनपद में कोरोना के पॉजीटिव मरीजों की कुल संख्या सात थी जिनमें से पांच ठीक होकर अपने घर चले गए हैं और केवल दो ही मरीज उपचाराधीन हैं। चिकित्सकों का कहना है कि वह भी ठीक हो रहे हैं। पिछले 15 दिनों से एक भी कोई नया मामला हरिद्वार में नहीं आया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव नैयर का कहना है हरिद्वार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से हरिद्वार में स्थिति लगभग नियंत्रण वाली है। ऐसे में हरिद्वार में थोड़ी ढील दी जानी चाहिए थी। ढील देने की बजाय हरिद्वार को रेड जोन में रख दिया। उन्होंने आग्रह किया कि अस्थि विसर्जन जैसी अति आवश्यक कार्यों के लिए छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने भी हरिद्वार को रेड जोन में ही रखे जाने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की बाध्यता अपनी जगह है, लेकिन जब विभिन्न क्षेत्रों में छूट दी जा रही है तो हरकी पैड़ी क्षेत्र में अस्थि विसर्जन जैसे कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भी सशर्त अनुमति दी जानी चाहिए।
ज्वालापुर के व्यापारी नेता रवि धींगड़ा और प्रवीण कुमार ने भी हरिद्वार के बारे में नए सिरे से समीक्षा करने और बाजारों को खोलने के लिए ढील देने की मांग सरकार से उठाई।
-----------
18 अप्रैल के बाद से नहीं आया कोई मरीज
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में पहला मामला चार अप्रैल को और अंतिम मरीज 18 अप्रैल को आया। इसके बाद कोई मरीज सामने नहीं आया। पहला मरीज चार अप्रैल को पनियाला गांव, दूसरा सात अप्रैल को ज्वालापुर के पांवधाई से, तीसरा मरीज आठ अप्रैल को पांवधोई से ही, चौथा 14 अप्रैल को भगवानपुर के मानकपुर माजरा, पांचवा 14 अप्रैल को लक्सर के बहादरपुर खादर, छठां 18 अप्रैल को हाथरस के मजदूर और सातवां 18 अप्रैल को मानकपुर माजरा से आया था।

-------------
हरिद्वार में जो भी कोराना पाजिटिव मरीज मिले थे उनकी स्थिति सुधरी है और हालात में भी सुधार हुआ है। संभवतया केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए मानकों के कारण हरिद्वार रेड जोन में रह गया होगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि आने वाले सोमवार को केंद्र सरकार के स्तर पर होने वाली पुनर्समीक्षा में हरिद्वार रेड जोन से बाहर निकल सकता है। इस बारे में स्थानीय स्तर पर कुछ भी कहना उचित नहीं है।
- सी रविशंकर, जिलाधिकारी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed