फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Every inch of surveillance on how claims

चप्पे-चप्पे पर चौकसी के यह कैसे दावे

Sun, 24 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sun, 24 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कांवड़ पटरी पर बहे युवा कांवड़िए के लहू ने बहादराबाद पुलिस की कार्यशैली की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। बहादराबाद पुलिस संवेदनशील कांवड़ मेले में कितनी चौकस है यह अंदाजा अलसुबह पटरी पर हुई हत्या से लगाया जा सकता है। पड़ताल में अब तक पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं।

विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह पांच बजे के आसपास की है। जाहिर है कि तब उजाला हो जाता है। कांवड़ियों की वापसी भी सुबह बड़ी तेजी से होती है। लिहाजा, पुलिस की चौकसी होना लाजिमी है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। हत्या से पहले मृतक कांवड़िए की तू-तू मैं-मैं से लेकर हाथापाई तक हुई होगी। कुछ वक्त गुजरा ही होगा उसी के बाद ही उस पर धारदार हथियार से गोदा गया होगा। यदि पुलिस सचेत होती तो कांवड़िए की जान बच सकती थी। पटरी पर पुलिस चौकस क्यों नहीं है यह जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है। अधिकारी भी अब लीपापोती में जुट गए हैं। यदि कांवड़िए के साथ साथी कांवड़िए होते तो बवाल होना तय था। फिर कई पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिरती लेकिन अब तस्वीर दूसरी है। मृतक कांवड़िए के साथ कोई था नहीं। ऐसे में पुलिस के लिए चिंता की बात नहीं रह गई है। यह तस्वीर उस कांवड़ पटरी की है जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती का दम शासन से लेकर प्रशासन के अधिकारी तक भर रहे हैं। लेकिन स्थिति आप सब लोगों के सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed