{"_id":"57a62f524f1c1b356a2b8ec5","slug":"es-found-somewhere-just-disappeared-somewhere-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं शिक्षक तो कहीं छात्र मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं शिक्षक तो कहीं छात्र मिले गायब
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सरकारी स्कूलों में कहीं शिक्षक तो कहीं छात्र गायब मिले। शहर के एक प्राइमरी स्कूल में तो एक बैटरी रिक्शा स्कूल की बिजली से चार्ज होते पाया गया। डीईओ ने श्यामपुर कांगड़ी के प्राइमरी स्कूल से गैरहाजिर मिले शिक्षक को निलंबित कर दिया। शहर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 28 की शिक्षिका सहित श्यामपुर के कई स्कूलों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुशवाहा शनिवार को सरकारी स्कूलों का हाल जानने के लिए निकले। डीईओ शनिवार की सुबह करीब आठ बजे श्यामपुर के कांगड़ी गांव पहुंचे। स्कूल के रास्ते में उन्हें छात्र-छात्राएं घर की तरफ लौटते हुए मिले। स्कूल पहुंचने पर कक्षाओं में सिर्फ दो छात्र और छात्राएं थी। जानकारी लेने पर पता चला कि स्कूल के एक मात्र शिक्षक राजेश भट्ट अभी स्कूल नहीं पहुंचे हैं। डीईओ ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद जांच के निर्देश दिए। स्कूल में एक शिक्षक की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया। इसके बाद डीईओ ने गाजीवाली में जूनियर स्कूल का निरीक्षण किया। यहां कुल पंजीकृत 87 छात्र छात्राओं में केवल 17 विद्यार्थी ही स्कूल में उपस्थित मिले। जबकि इसी गांव के प्राइमरी स्कूल में 106 छात्र छात्राएं पंजीकृत होने के बावजूद केवल 25 बच्चे ही मौजूद पाए गए। हालांकि यहां पांचों शिक्षक उपस्थित मिले।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार शाम के समय डीईओ रामेंद्र कुशवाहा ने हरिद्वार में देवपुरा स्थित प्राइमरी स्कूल नंबर 28 का निरीक्षण किया तो बैटरी रिक्शा बिजली से चार्ज से होते पाई गई। चौकीदार से जानकारी लेने पर पता चला कि बैटरी रिक्शा स्कूल की शिक्षिका शिवाली का है, जिसे वह किराये पर चलवाती हैं। रात में बैटरी रिक्शा चार्ज करने के लिए स्कूल में खड़ी कर दी जाती है। डीईओ ने पूर्व के निरीक्षण में भी सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए शिक्षिका से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
-----------
औचक निरीक्षण में गायब मिले कांगड़ी गांव के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक राजेश भट्ट को निलंबित कर दिया गया है। गाजीवाली के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में छात्र संख्या आधे से भी कम मिली। इस बारे में जवाब मांगा जा रहा है। वहीं प्राइमरी स्कूल नंबर 28 में शिक्षिका की बैटरी रिक्शा स्कूल की बिजली से चार्ज की जा रही थी। शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग और लापरवाही के चलते शिक्षिका से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- रामेंद्र कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) हरिद्वार