फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Entrepreneurs sought from the administration infrastructure

उद्यमियों ने प्रशासन से मांगी मूलभूत सुविधाएं

Wed, 17 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 17 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार।  जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में बार-बार के आश्वासन के बावजूद अभी तक मूलभूत सुविधाएं विकसित नहीं किए जाने का मामला मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक में उठाया गया। उद्यमियों ने बिजली पानी से लेकर फायर स्टेशन को अपग्रेड करने समेत कई मुद्दे उठाए। केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी एक साल से नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया।  जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण कराने के आदेश दिए।

विज्ञापन

मंगलवार को रोशनाबाद में बुलाई गई उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने समुचित बिजली नहीं मिलने, बिहारीगढ़-रोशनाबाद को ठीक कराने, सिडकुल में पार्किंग बनवाने और यातायात को व्यवस्थित कराने की मांग की। जिलाधिकारी एचएस चुघ ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिये। भगवानपुर के  रायपुर तथा लकेशरी से आए प्रतिनिधियों ने बताया कि राजमार्ग 73 पर यूकेलिप्टस के पेड़ फैक्ट्रियों के लिए ट्रकों के आवागमन में बाधक बन रहे हैं। 17 वृक्षों के कटान में से अब तक केवल सात सूखे पेड़ ही काटे जा सके हैं, जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि इस संबंध में वन संरक्षक को पत्र लिखकर शीघ्र कटान की अनुमति देने की कार्रवाई की जाए। सिडकुल एसोसिएशन ने राष्ट्रीय राजमार्ग 73 के चौड़ीकरण के कारण 25-30 इकाइयों के प्रभावित होने के संबंध में सड़कों की चौड़ाई कम रखने का अनुरोध करने पर अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुड़की की ओर से अवगत कराया कि राजमार्ग का विस्तारीकरण, चौड़ीकरण का कार्य राष्ट्रीय हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के द्वारा किया जाना है। सिडकुल में फायर कर्मियों के लिए आवासीय सुविधा के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल की ओर से अवगत कराया गया कि वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सिडकुल क्षेत्रों में सिटी बस संचालन का सुझाव दिया गया साथ ही ऑटो, विक्रम चालकों के मनमाना शुल्क वसूल किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाने और मनमाना किराया वसूल करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। बहादराबाद के औद्योगिक प्रतिनिधियों की औद्योगिक क्षेत्र में खड़े वृक्षों से हो रही परेशानी के समाधान के लिए मुख्य विकास अधिकारी सोनिका ने एसडीएम हरिद्वार की अध्यक्षता में एक टीम बनाकर ऐसे पेड़ों का चिह्नीकरण कर कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन


समानांतर सड़क बनाने की भी उठी मांग
बैठक में सिडकुल की महिला कर्मियों की सुुरक्षा का मुद़्दा भी उठा। उद्यमियों ने यहां बस चलवाने तथा यातायात के भारी दबाव को देखते हुए भेल के मध्य मार्ग के समानांतर नई सड़क बनवाने की मांग भी उठाई। उद्यमी हरेंद्र गर्ग ने बताया कि इस बारे में पहले भी चर्चा हो चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा बड़ा विषय है। ऐसे में बसों और टैंपुओं के और भी ज्यादा परमिट जारी किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed