फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Entrepreneurs making excellent products selected for the award

उत्कृष्ट उत्पाद बनाने वाले उद्यमियों का पुरस्कार को चयन

Thu, 23 Dec 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs making excellent products selected for the award
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को पुरस्कृत करने के लिए चयन समिति की बैठक हुई। सभागार में लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों के अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने उद्यमियों के उत्पादों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों द्वारा गुणवत्तापरक उत्पादन किया जा रहा है। ऐसे उद्यमियों को हर स्तर पर मदद कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। चयन समिति सदस्यों ने उत्पादों का अवलोकन, गहन अध्ययन एवं विचार-विमर्श के पश्चात पुरस्कारों के लिए चयन के लिए घोषणा की।
विज्ञापन

लघु उद्योग, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार के लिए छह हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार के लिए चार हजार रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले सभी उद्यमियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उद्यमी हेमेश कपूर, सुशील कुमार, दीपेश चौधरी सहायक विकास अधिकारी, पीएल असवाल, प्रेम सिंह कठैैत, बीएस पाल, सूरज, गोविंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ चयन
- लघु उद्योग क्षेत्र : ग्रीको इलेक्ट्रानिक को मैन्युफैक्चरिंग ऑफ एलईडी लाइटिंग के लिए प्रथम, वर्चुअल हाइड्रोमेट को हाइड्रोलॉजीकल एंड मैट्रोलॉजिकल उपकरण के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला।

- हथकरघा क्षेत्र : नीटू हथकरधा उद्योग को शॉल पंखी के लिए प्रथम एवं हरपाल सिंह को हैडलूम पंखी के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला।
- हस्तशिल्प क्षेत्र : क्रिएटिव सोल को पायरोग्राफी आर्टवर्क के लिए प्रथम और रचना अकबर को जूट बैंग, जूट फाइल फोल्डर के लिए द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed