फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Enter sue public school principal

पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 17 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के एक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर स्कूल से बर्खास्त एक शिक्षिका की अश्लील टिप्पणी और मानसिक उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि वह वर्ष 1996 में संबंधित स्कूल में पढ़ाती रही है।  26 जुलाई 2011 में पहली बार प्रधानाचार्य ने उनके साथ अश्लील टिप्पणी तब की गई, जब अन्ना हजारे के पक्ष में एक रैली निकाली जा रही थी। आरोप है कि इसके बाद प्रधानाचार्य अपनी हरकत से बाज नहीं आए और लगातार उन पर अश्लील टिप्पणियां करते रहे। यही नहीं उनके हिसाब से काम करने पर प्रिंसिपल बनवा देने का भी लालच दिया। शिक्षिका का कहना है कि वर्ष 2013 में सिर पर चोट लगने के कारण  चिकित्सक ने एक माह के आराम की सलाह दी, लेकिन प्रधानाचार्य ने उन्हें परीक्षा का बहाना बनाकर जबरन स्कूल बुलाया और मानसिक उत्पीड़न किया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल के खिलाफ आवाज उठाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। वर्ष 2014 में स्कूल की मिडिल विंग संभालने के लिए बाध्य किया। विरोध करने पर डराया धमकाया गया। आरोप है कि उनके पति जब प्रधानाचार्य से बात करने गए तो मिलने से ही मना कर दिया और लगातार उनसे मानसिक उत्पीड़न किया  गया। विरोध करने पर मिडिल विंग के इंचार्ज पद से हटाते हुए तबादला दूसरे शहर कर दिया गया। प्रधानाचार्य ने स्कूल मैनेजमेंट को प्रभावित कर उन्हें बर्खास्त करा दिया  गया। कार्यवाहक एसओ भवानी शंकर पंत ने बताया कि प्रभावी धाराओं में मुकदमा  दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed