{"_id":"6a354cc68194a881d50255d4","slug":"encroachments-removed-from-drains-in-keshav-nagar-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-150364-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: केशव नगर की नालियों से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: केशव नगर की नालियों से हटाया अतिक्रमण
Fri, 19 Jun 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
केशव नगर में अतिक्रमण ध्वस्ती पालिका की टीम। संवाद
- तीसरे दिन भी जारी रहा प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान
केशव नगर की नालियों से हटाया अतिक्रमण
सिडकुल। आगामी मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका शिवालिक नगर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है। पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान तीसरे दिन भी पूरी जारी रहा। शुक्रवार को पालिका के बुलडोजर ने वार्ड नंबर 13, केशव नगर में नालियों के ऊपर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर पालिका प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आगामी बरसात से पहले क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों को पूरी तरह साफ और बाधामुक्त करना है। अधिशासी अधिकारी तारिक खान ने बताया कि स्थानीय निवासियों की ओर से नालियों के ऊपर पक्का निर्माण और रैंप बना दिए जाने के कारण जल निकासी अवरुद्ध हो जाती थी। इसके चलते हल्की बारिश में भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता था और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह तोड़फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन पालिका की टीम पुलिस बल और जेसीबी के साथ केशव नगर पहुंची। टीम ने नालियों के ऊपर बने अवैध पक्के रैंप, चबूतरे और अन्य अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया।