फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Encroachment removed from Rodibelwala, goods confiscated

रोड़ीबेलवाला से हटवाया अतिक्रमण, सामान जब्त

Tue, 05 Jul 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Rodibelwala, goods confiscated
रोड़ी बेलवाला मैदान से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम । - फोटो : HARIDWAR
कांवड़ मेले के मद्देनजर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए रोड़ीबेलवाला मैदान में कार्रवाई की। जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण को हटवाया। अस्थायी अतिक्रमण को तोड़ते हुए सामान जब्त कर लिया गया है, जबकि टीम की कार्रवाई से पहले ही अधिकांश लोगों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस टीम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। रोड़ी बेलवाला मैदान में झोपड़ी डालने के साथ ही जगह-जगह लगाई गई अस्थायी दुकानों को हटवा दिया गया। टीम को देखते ही अधिकांश लोगों ने अपना सामान समेट लिया था, जबकि कुछ लोगों का सामान प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण तोड़ते हुए जब्त कर लिया। कांवड़ मेले के दौरान रोड़ी बेलवाला मैदान में शिवभक्तों का अधिक दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

पिछले महीने भी रोड़ी बेलवाला से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन, प्रशासन की टीम के लौटने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लिया गया था। डीएम ने कहा कि कांवड़ मेले की तैयारियां चल रही हैं। मेला क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई निरंतर चल रही है। इस दौरान नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा, सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह और सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed