फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   EMU-DMU train will run in Mahakumbh if crowds pressure

भीड़ का दबाव बना तो महाकुंभ में चलेगी ईएमयू-डीएमयू ट्रेन..

Fri, 06 Nov 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
EMU-DMU train will run in Mahakumbh if crowds pressure
रेलवे स्टेशन पर कुंभ को लेकर निरीक्षण करते आईजी कुंभ संजय गुंज्याल और रेलवे के अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
2021 में होने वाले महाकुंभ को लेकर कुंभ मेला पुलिस और रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल और रेलवे के अधिकारियों ने महाकुंभ के दौरान ट्रेनों के संचालन को लेकर मंथन किया। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद तय किया कि यदि महाकुंभ में भीड़ का दबाव बढ़ा तो ईएमयू-डीएमयू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईजी कुंभ संजय गुंज्याल और रेलवे के अधिकारियों ने महाकुंभ में ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे स्टेशन हरिद्वार का निरीक्षण किया। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया भीड़ बढ़ने पर ईएमयू और डीएमयू ट्रेनों के संचालन को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो इन ट्रेनों का संचालन हरिद्वार और ज्वालापुर से नजीबाबाद, सहारनपुर, लक्सर, रुड़की और ऋषिकेश तक के लिए किया जाएगा। इसी के साथ ही चार स्पेशल ट्रेनों को रिजर्व में भी खा जाएगा ताकी भीड़ बढ़ने पर तत्काल उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान 50 प्रतिशत ट्रेन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जाएंगी, जबकि 50 प्रतिशत ट्रेनें भीड़ बढ़ने पर आवश्यकता अनुसार चलाई जा सकेंगी। इस अवसर पर डीसीएम रेखा शर्मा, आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट अतुल अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक जीआरपी डॉ. मंजुनाथ टीसी, अपर पुलिस अधीक्षक कुंभ मनोज कात्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------------
अलग से बनेगा रेलवे कंट्रोल रूम
हरिद्वार। महाकुंभ में मेला कंट्रोल रूम की भांति ही ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। रेलवे कंट्रोल रूम के माध्यम से ट्रेनों के संचालन पर पूरी निगरानी रखेगा। महाकुंभ के आयोजन को लेकर रेलवे कंट्रोल रूम और मेला कंट्रोल रूम में आपसी सामंजस्य भी स्थापित किया जाएगा। आईजी महाकुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि रेलवे कंट्रोल रूम और मेला कंट्रोल रूम आपस में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ ही जानकारी को भी साझा करेंगे। यदि ट्रेन से एक साथ हजारों यात्रियों की भीड़ पहुंचती है तो उसकी जानकारी और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मेला कंट्रोल रूम को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसी प्रकार मेला कंट्रोल रूम की ओर से रेलवे स्टेशन की ओर आ रही भीड़ की जानकारी को रेलवे कंट्रोल रूम को साझा किया जाएगा। ताकि महाकुंभ में आने वाले लाखों यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत है न हो। बताया कि इसके साथ ही हरिद्वार रेलवे स्टेशन में वॉच टावर को निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए तीन कंपार्टमेंट
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, अंबाला और मुरादाबाद तीन रेलवे मार्ग से होकर आने वाली ट्रेनों के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए जाएंगे। यात्रियों के लिए बाथरूम, हैंड सैनिटाइजर, शुद्ध पानी आदि की सारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर, मुरादाबाद-लक्सर और हरियाणा, पंजाब-सहारनपुर रेलवे मार्ग से आने वाली सभी ट्रेनों के लिए अलग-अलग कंपार्टमें बनाए जाएंगे। इन कंपार्टमेंट में बैरिकेडिंग के माध्यम से यात्रियों पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस यात्री को जिस रेलवे मार्ग से होते हुए लौटना है उस व्यक्ति को उसी ही कंपार्टमेंट में सीधा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed