{"_id":"5e6e6bee8ebc3ea4e448f62a","slug":"employees-showed-strength-by-taking-out-rally-haridwar-news-drn339286483","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने रैली निकालकर दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने रैली निकालकर दिखाई ताकत
विज्ञापन
चंद्राचार्य चौक के पास से रैली निकालते कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ हड़ताल कर रहे जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने दोपहिया वाहन रैली निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आरक्षण खत्म होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले कर्मचारियों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और विधायक स्वामी यतीश्वरानंद से मिलकर अपनी मांगों के समर्थन मेें ज्ञापन दिया।
दोपहिया वाहन रैली ज्वालापुर से शुरू और नगर निगम परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता दीपक राजपूत ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस की आड़ में आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नही हैं।
संगठन के जिला मंत्री देवेंद्र रावत और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य के दिनेश लखेड़ा ने कहा कि यदि समय रहते सरकार कर्मचारियों की मांग नही मानती है तो राज्य की अति आवश्यक सेवाओं को भी ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कर्मचारी सरकार को पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर दुपहिया वाहन रैली में सीमा पाल, शांति चौहान, रेखा सैनी, गीता शर्मा, भजन सिंह चौहान, शक्ति सिंह, धीरेंद्र, महेश कुमार, बीके गुप्ता, शेलेंद्र, पंकज द्विवेदी, अमित ममगई, राजन ठाकुर, अचिंत वर्मा, अजय यादव, दयाल चौहान, राजेश विश्वकर्मा, अजय कुमार, मनोज कुमार, सूरत सिंह, सत्यपाल चौहान, जीत सिंह असवाल, विनोद कांत भट्ट, रामकुमार चौधरी, गौरव चौहान, जेएस रावत, सिद्धार्थ रावत, मोहम्मद परवेज, शिव शर्मा, नीरज पुंडीर आदि मौजूद रहे।